धनबाद में फिर दिखा आग का रौद्र रूप, एलएनटी के स्टोर में भड़की आग 

    धनबाद में फिर दिखा आग का रौद्र रूप, एलएनटी के स्टोर में भड़की आग 

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में गुरुवार को एक बार फिर आग  का रौद्र रूप दिखा.  आग  का कहर  धनबाद को छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है.  कभी कहीं  तो कभी कहीं  आग लग जा रही है.  धनबाद के बरवाअड्डा  के पंडुकी  में आज आग  का रौद्र रूप ऐसा दिखा कि लोग दहशद में पड़  गए. .  एलएनटी कंपनी के स्टोर में भीषण आग लग गई. आग की लपटें  और धुआ दूर से ही दिखाई देने लगा.  आग  फैलने की आशंका से लोग भयभीत हो गए.  तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई.  दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.  

    आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा.  लगभग 15 से 20 टन प्लास्टिक का  पाइप सहित अन्य सामान जलने का अनुमान है.  आग  कैसे लगी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है.  लेकिन आग  की घटना ने लोगो को भय में डाल  दिया है.  धनबाद में जहां भी आग लगने की सूचना मिलती है, इलाके के लोग डर जाते है.  पहले की घटनाओं का दृश्य उनके दिमाग में घूमने लगता है.  हाल के दिनों में आग लगी कि दो घटनाओं में 19 लोगों की जान चली गई थी.  उसके बाद से आग की सूचना पर ही लोग दहशद  में आ जाते है. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ. 

    रिपोर्ट - धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news