भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कांके थाना में दर्ज हुआ एफआईआर, बाबूलाल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कांके थाना में दर्ज हुआ एफआईआर, बाबूलाल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

    रांची (RANCHI) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ रांची के कांके थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है. कांके के रहने वाले सोनू तिर्की ने बाबू लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मिली जानकारी के अनुसार शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपनानजनक शब्दों का इस्तेमार कर टिप्पनी की है. जिससे आदिवासी समाज आहत है. सोनू तिर्की की ओर से दिए गए लिखित आवेदन को स्वीकार कर IPC की धारा 504,505 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    बाबूलाल ने किया ट्वीट

    दूसरी ओर कांके थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद बाबूलाल मरांजी ने ट्वीट्टर में लिखा कि राजकुमार हेमंत सोरेन जी, सुना है मेरे संकल्प यात्रा में आपका पोल खोलने से परेशान होकर आपरने तीन दिनों में आबतक लातेहार, सिमडेगा, देवघर और रांची में हम पर चार अलग-अलग मुकतमा दर्ज करवाया है. मुझ पर विशेष कृपा बरसाने के लिए आपका आभार हूं.



    Related News