प्लास्टिक का समाधान खोजिए,आइडिया दीजिए और पाइए इनाम, पांच अक्टूबर है अंतिम तिथि

    प्लास्टिक का समाधान खोजिए,आइडिया दीजिए और पाइए इनाम, पांच अक्टूबर है अंतिम तिथि

    धनबाद(DHANBAD): प्लास्टिक कचरे का समाधान खोजिए और इनाम पाइए. पहला पुरस्कार 20000, दूसरा पुरस्कार 10000 और तीसरा  ₹5000 निर्धारित किया गया है .जी हां, धनबाद के आई आई टी आई एस एम की संस्था ने इसका आयोजन किया है और प्लास्टिक कचरे का समाधान खोजने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है. आपको बता दें कि आई आई टी आई एस एम की संस्था इसके लिए लिंक भी जारी कर दिया है .5 अक्टूबर इसकी अंतिम तिथि है. आपको बता दें कि प्लास्टिक बड़ी समस्या बन गई है. उपयोग पर पाबंदी की लगातार घोषणाएं होती हैं  लेकिन इसका उपयोग बंद नहीं होता है. धनबाद में तो धड़ल्ले से फिर से प्लास्टिक का उपयोग शुरू हो गया है. शुरुआती दिनों में धनबाद नगर निगम ने कुछ जगहों पर छापेमारी की, लोगों में डर हुआ लेकिन जैसे ही कार्रवाई बंद हुई ,प्लास्टिक का उपयोग बढ़ गया है.

    रिर्पोट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news