मॉनसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, जानिये डिटेल

    मॉनसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, जानिये डिटेल

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में हंगामा जारी है. इसी हंगामे के बीच वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया. मंत्री ने अनुपूरक बजट 3436 करोड़ 55 लाख 36 हजार रुपये का पेश किया.

    दरअसल, आज सदन के शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार को सुखाड़ पर घेरा और हंगामा किया. जिसके बाद सदन की कार्यवाही को 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. 12:30 के बाद कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा हुआ, हालांकि वित्त मंत्री ने इसी हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश किया. जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. आपको बता दें कि इस दौरान भाजपा विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे और हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो का नारा लगाने लगें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news