FILM NRI WIVES : रिलीज़ होने की खुशी तो धनबाद को है, लेकिन जानिए क्यों गुस्सा भी है ?

    FILM NRI WIVES : रिलीज़ होने की खुशी तो धनबाद को है, लेकिन जानिए क्यों गुस्सा भी है ?

    धनबाद(DHANBAD) | प्रतिभा संसाधन की मोहताज नहीं होती.  वह पहाड़ों को काटकर भी रास्ता बना लेती है.  उनके संघर्ष के आगे परेशानियां भी पानी भरने लगती है.  ऐसा ही कुछ हुआ है, कोयलांचल के बॉलीवुड कलाकार जावेद पठान के साथ. अपनी मेहनत और जज्बा की बदौलत उनका नाम लगातार ऊंचाइयां छू रहा है.  इसके साथ ही कोयलांचल गौरवान्वित महसूस कर रहा है.  वैसे तो धनबाद के बॉलीवुड कलाकारों का माया नगरी में झंडा गाड़ने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है.  धनबाद के बॉलीवुड कलाकार जावेद पठान की फिल्म NRI WIVES देशभर में रिलीज हो गई है.  फिल्म को सराहना मिल रही है.  धनबाद के लोग निराश दिख रहे है.  धनबाद के किसी भी सिनेमा हॉल में फिल्म को जगह नहीं मिली है.  झारखंड में केवल रांची के सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाई जा रही है.  जावेद पठान के अनुसार यह फिल्म एक सच्ची घरेलू कहानी पर आधारित है.  

    कहानिया मानवीय रिश्तो ,भावनाओं पर आधारित है

    इस फिल्म में चार वास्तविक जीवन से प्रेरित n.r.i.  कहानियों को दिखाया गया है.  जो मानवीय रिश्तो ,भावनाओं पर आधारित है.  शादी के बाद कपल के बीच आने वाली समस्याओं को बहुत ही अलग तरीके से दिखाया गया है.  फिल्म की शूटिंग अमेरिका के विभिन्न स्थानों पर हुई है.  टीवी से शुरू हुआ जावेद पठान का सफर फिल्मों तक पहुंच गया है.  जावेद पठान अब तक टीवी सीरियल, वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके है.  इसे पहले जोधा अकबर, विघ्नहर्ता गणेश, महाराणा प्रताप, महादेव जैसे कई टीवी शो में वह अहम रोल निभा चुके है.  उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म हॉरर लव स्टोरी 3 सितंबर 2021 को रिलीज हुई थी.  यह  कोयलांचल के लिए भी गौरव की बात है.  कोयलांचल के कई कलाकार बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं और कई करा रहे है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News