Big Breaking : उलगुलान न्याय महारैली में मारपीट, कई घायल, बीजेपी समर्थकों पर आरोप

    Big Breaking : उलगुलान न्याय महारैली में मारपीट, कई घायल, बीजेपी समर्थकों पर आरोप

    रांची (RANCHI) : रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली के दौरान अचानक हंगामा होने लगा. देखते ही देखते दो गुटों में मारपीट हो गई. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हमलावरों ने उनके सिर पर हमला कर दिया जिसके बाद सिर से खून बहने लगा. हालांकि एडीएम लॉ एड ऑर्डर ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इस दौरान खूब कुर्सियां भी चलीं. बताया जाता है कि इस मारपीट की घटना में चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई भी चोटिल हुए हैं. घायल व्यक्ति ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम में भाजपा के कुछ समर्थक घुस आये थे और उसी ने हमलोगों पर हमला कर दिया है. बता दें कि ये घटना उस वक्त घटी जब झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम स्वागत भाषण दे रहे थे.

    रिपोर्ट: आदित्य सिंह 



    Related News