देवघर में जमीनी विवाद में मारपीट, बड़े भाई ने पीट-पीटकर छोटे भाई की कर दी हत्या

    देवघर में जमीनी विवाद में मारपीट, बड़े भाई ने पीट-पीटकर छोटे भाई की कर दी हत्या
    देवघर में घरेलू विवाद को लेकर बड़े भाइयों द्वारा छोटे भाई की पीटपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के सकरी गली का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक रंजू मांझी तीन भाई थे. तीनों भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर आपसी मनमुटाव था.

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में घरेलू विवाद को लेकर बड़े भाइयों द्वारा छोटे भाई की पीटपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के सकरी गली का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक रंजू मांझी तीन भाई थे. तीनों भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर आपसी मनमुटाव था. बीती देर रात तीनों भाइयों में जमीन के मुद्दे पर बहस छिड़ गई थी. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बड़े भाई आपस में मिल गए और अपने छोटे भाई रंजू मांझी को लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी. दोनों बड़े भाई उसे तबतक मारते रहा जबतक उसकी मौत नहीं हुई. छोटे भाई की मौत होने के बाद दोनों भाई फरार हो गए. सुबह में इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की अनुसंधान में जुट गई है. बताया जा रहा है कि छोटे भाई की पिटाई करने के दौरान दोनों बड़े भाई नशे की हालत में थे. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर छानबीन शुरू कर दी है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news