खादगढ़ा बस स्टैन्ड में पांच AC बसों में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू 

    खादगढ़ा बस स्टैन्ड में पांच AC बसों में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू 

    रांची(RANCHI): रांची के कांटा टोली स्थित बस स्टैंड में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक बस स्टैंड में खड़ी 5 बसों में आग लग गई. बता दें कि कांटा टोली के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 5 एसी बसों में आग लगी है. आग किस वजह से लगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है. कुछ लोगों का कहना है कि शायद आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है. आग लगने के बाद बस स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम टीम आग पर काबू पाने की कोशिश की. 

    इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अचानक बस स्टैंड के एक हिस्से से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. थोड़ी देर में दो बस धू-धू कर जलने लगी. इसके बाद वहीं आसपास खड़ी बस भी कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में समा गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कई बसें जलकर खाक हो गई थी. हालांकि आग किस वजह से लगी है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि यह कोई पहला हादसा नहीं है इससे पहले भी दिवाली के मौके पर बस स्टैंड में आग लगी थी जिसमें एक बस के चालक और सह चालक की मौत भी हो गई थी. 

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news