स्कोर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, स्कोर्पियो सवाल तीन की मौत, 5 घायल

    स्कोर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, स्कोर्पियो सवाल तीन की मौत, 5 घायल

    हजारीबाग(HAZARIBAGH)- बरही के चौपारण में दनुआ घाटी में एक बड़ा हादसा हुआ है. एक स्कोर्पियो को किसी ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे स्कोर्पियो घाटी में जा गिरा. वह 30 फीट नीचे गिर गया. इसमें सवार 8 लोगों में से तीन की मौत हो गई. अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

    और जानिए इस घटना के बारे में

    जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार लोग रांची में अपने रिश्तेदार का दाह संस्कार करने के बाद गंगा में अस्थि कलश विसर्जित करने बनारस जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. डोभी की ओर जा रहे स्कोर्पियो को दनुआ घाटी के पास पीछे से ट्रक ने धक्का दे दिया. इससे स्कोर्पियो तीस फीट नीचे खाई में जा गिरी. घायलों का इलाज चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news