सड़क पार करने के दौरान महिला कांवरिया की मौत, बिहार की रहने वाली थी मुनचुन देवी

    सड़क पार करने के दौरान महिला कांवरिया की मौत, बिहार की रहने वाली थी मुनचुन देवी

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के तालझारी थाना के सहारा बाजार के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला कांवरिया की मौत हो गयी. मृतिका का नाम मुनचुन देवी है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सवैयपट्टी थाना के पैगम्बरपुर गांव की रहने वाली थी.

    सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना की शिकार हुई कांवरिया

    जानकारी के अनुसार मुनचुन देवी अपने परिजनों के साथ पूजा- अर्चना करने देवघर पहुंची थी. देवघर में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के बाद बासुकीनाथ के लिए रवाना हुई. रास्ते मे तालझारी थाना के सहारा बाजार के  पास शौच के लिए सड़क पार कर रही थी,  इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गयी.

    बिहार की रहने वाली है मुनचुन देवी

    घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया.जिसके बाद  पुलिस ने घायल अवस्था मे इलाज के लिए महिला को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा.जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.

    रिपोर्ट पंचम झा



    Related News