हसीनाओं के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं, अगर हैं तो हो जाएं सतर्क- जानें पूरा मामला

    हसीनाओं के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं, अगर हैं तो हो जाएं सतर्क- जानें पूरा मामला

    रांची(RANCHI): राजधानी में क्राइम की घटना दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. इसके अलावा क्राइम को अंजाम देने का तरीका भी बदलता जा रहा है. अपराध की इस अंधेरी दुनिया में अब युवतियां भी शामिल हो रही हैं. युवतियों के इस दुनिया में पैर रखते ही पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौतियां और बढ़ गयी हैं. अपरहण, हथियार सप्लाई और ब्राउन शुगर की तस्करी से लेकर कई और अपराध में महिलायों के नाम सामने आ रहे हैं. ऐसे में अपराधी महिलाएं पुलिस के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही हैं. कई महिलाओं के नाम तो हत्या तक में आ चुके हैं.

    दरअसल, बीते रविवार को ही पुलिस ने दो महिलायों को हथियार और ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद महिलायों ने खुलासा किया कि राज्य में दर्जनों महिलाएं और युवतियां इस काम को अंजाम दे रही हैं. तस्कर न सिर्फ पुलिस के लिए परेशानी का सबब है बल्कि ये देश के आने वाले भविष्य को भी खोखला कर रहे हैं. गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि तस्कर ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के बच्चों को निशाना बना रहे हैं. ब्राउन शुगर की खपत ज्यादा हो इसलिए बच्चों को भी इसकी लत लगाई जा रही है.

    राज्य और राजधानी के ज्यादातर इलाकों में इनका गिरोह सक्रिय है. रांची पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि राजधानी के लालपुर,  लोअर बाजार, सुखदेव नगर और कोतवाली इलाके में ज्यादातर ब्राउन शुगर का कारोबार होता है और महिला तस्कर इन्हीं इलाकों में ज्यादा सक्रिय हैं.  

    चेकिंग के दौरान रहेंगी महिला पुलिस: ग्रामीण एसपी

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने भी माना कि विषय गंभीर है, इसलिए शहर में चेकिंग के लिए महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी ताकि महिलाओं की भी चेकिंग हो सके. पुलिस को आदेश दिया गया है कि सभी की जांच की जाए. पुलिस जल्द ही महिला अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन करेगी.

    कब-कब आया अपराध की दुनिया में युवतियों का नाम

    मॉडल ज्योति भारद्वाज को सुखदेवनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर भी बरामद हुआ था. गिरफ्तारी के बाद उसने खुलासा किया था कि वो कई छात्र-छात्राओं को ब्रईन शुगर सप्लाई करती थी.

    शिवानी और प्रिया को पुंदाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनके पास से हथियार और ब्राउन शुगर की भी बरामदगी हुई थी. हालांकि पुलिस को अभी तक गिरोह के सगरना को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली हैं.

    पुलिस ने बुढमू थाना से लवली सिंह को गिरफ्तार किया था. लवली लोगों से बैंक मैनेजर बनकर लिफ्ट लेती थी और हथियार का भय दिखाकर कार लूट लेती थी. लवली सिंह के पास से पुलिस ने लूट की दर्जनों कार बरामद किया था, लवली सिंह के गिरोह में छह लोग थे.

    भाजपा नेता चुटिया निवासी के बेटे का अपरहण मामला में भी आलिया का हाथ था. आलिया ने ही युवक को हनी ट्रेप में फंसाया था. अपराधियों ने युवक का अपहरण करने के बाद 20 करोड़ की फिरौती कि मांगी थी, लेकिन पुलिस ने कांड का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news