महिला बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    महिला बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    रांची(RANCHI): राजधानी में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हर दिन किसी ना किसी इलाके में फंदे से झूल कर अपने जीवन को लोग खत्म कर दे रहे है.एक सप्ताह में चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. फिर आज पुंदाग थाना क्षेत्र में एक महिला बैंक मैनेजर ने अपने घर में फंदे से झूल कर जीवन को खत्म कर लिया है.

    महिला पुंदाग के चापुटोली में किराया के मकान में रहती थी. इंडियन बैंक टाटीसिलवे ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी. घटना की सूचना मिलने पर पुंदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. बताया जा रहा है कि महिला का तलाक को लेकर कुछ महीने पहले कोर्ट में आवेदन दी थी,महिला काफी तनाव में रहती थी.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news