धनबाद के महिला महाविद्यालय में महिला सहायक प्रोफेसर ने लगाई फांसी ,बच गई जान 

    धनबाद के महिला महाविद्यालय में महिला सहायक प्रोफेसर ने लगाई फांसी ,बच गई जान 

    धनबाद(DHANBAD) | शनिवार दोपहर के बाद धनबाद के श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय के सभी लोगों के कदम इतिहास विभाग की ओर जा रहे थे. रोना पीटना शुरु हो गया था. महिला महाविद्यालय में शनिवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुन- जानकर लोग  हैरत में पड़ गए.  हुआ ऐसा कि इतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर ने इतिहास विभाग में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.  शिक्षकों ने इसे जब देखा तो भागे भागे किसी तरह से पहुंचे और सहायक प्रोफेसर को बचाया. 

    प्राचार्य पर प्रताड़ना के आरोप
     इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि कॉलेज की प्राचार्य शर्मिला रानी के कथित प्रताड़ना से तंग आकर बीणा झा शर्मा  ने यह कदम उठाया. आरोप है कि प्राचार्य  उन्हें बेवजह प्रताड़ित करती है.बीणा झा शर्मा का कहना है कि आज भी उन्होंने कुछ ऐसे शब्द बोले, जिसे मैं आहत हो गई.  इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.  पुलिस के अधिकारी पहुंचे, जांच पड़ताल की.  वैसे प्रारंभिक चिकित्सा के बाद सहायक प्रोफेसर घर चली गई है.  लेकिन इस घटना की चर्चा शहर के हर जुबान पर है. हो सकता है कि इस तरह के मामले की जाँच के लिए कमिटी बैठे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news