ससुराल से प्रताड़ित होकर नव विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल वाले मौके से फरार

    ससुराल से प्रताड़ित होकर नव विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल वाले मौके से फरार

    देवघर (DEOGARH) : देवघर में एक नव विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मामला सारठ थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव का है. खुशबू कुमारी नामक नव विवाहिता ने ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ना से तंग आकर बीती देर शाम पंखा से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धीरेन्द्र नारायण बंका, थाना प्रभारी शैलेश पांडे समेत अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. खुशबू की मौत के बाद से इसके ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं. 

    मृतिका के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार

    मृतिका जामताड़ा जिला के करमा टांड़ थाना के तेतुलबंधा की रहने वाली थी. इस सम्बंध में मृतिका के पिता निवास राणा ने थाने में लीखित आवेदन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. दिए गये आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री खुशबू कुमारी की शादी इसी वर्ष 1 मार्च को सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज के बरुण शर्मा के साथ हुई थी. मृतका के पिता के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से ही पति बरुण शर्मा, ससुर विष्णु शर्मा, सास गीता देवी तथा विष्णु शर्मा का दामाद छोटू शर्मा दहेज में बाइक, फ्रिज, पंखा तथा नगदी की मांग को लेकर अक्सर बेटी के साथ मारपीट,अभद्र व्यवहार करते थे.

    दहेज के लिए ससुरालवाले ने की हत्या

    पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को ससुराल वाले सही से खाना पीना भी नहीं देते थे. मृतिका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल घर के बगल के लोगों द्वारा इसकी सूचना दी गयी. जब वह बेटी के ससुराल पहुँचा तो अपनी बेटी को घर के छत में लगे पंखे में  फंदे में लटकी हुई मिली. थाना को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मायके वालों का आरोप है उनकी बेटी को दहेज के लिए ससुरालवाले ने हत्या कर दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news