दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चे संग की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

    दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चे संग की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

    गढ़वा(GARHWA):  गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला आया है. शादी के 4 साल बाद भी पति और ससुराल वाले की ओर से दहेज की मांग की जा रही थी जिससे तंग जाकर महिला ने खुदकुशी कर ली है. उसने अकेले नहीं बल्कि अपने 2 साल के बच्चे के साथ जहर खाकर जान दे दी.

    जानिए कहां हुआ यह दुखद मामला

    जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान गांव में 26 वर्षीय बासमती देवी अपने परिवार से ही परेशान थी शादी के 4 साल बाद भी उससे दहेज की मांग की जा रही थी जबकि शादी में 50000 नगद और 1 लाख रुपए का सामान मायके वालों ने दिया था. उसकी शादी उदेश यादव से हुई थी. शादी के 2 साल बाद एक बेटे का जन्म भी हुआ. लगातार प्रताड़ना और दहेज की मांग से तंग आकर बासमती देवी ने अपने बेटे शुभम कुमार के साथ कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी.

    खुदकुशी की इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो संबंधित घर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने उपयुक्त धारा में मामला दर्ज कर लिया है. लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि उसे प्रताड़ित किया गया है. दहेज की लगातार मांग हो रही थी.उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news