10 रुपये के कुरकुरे के लिए पिता ने बेटे को उतरा मौत के घाट, गला घोंट कर ली जान


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : 10 रुपये की एक मामूली सी कीमत ने एक मासूम की जान ले ली, और उसकी ये जान किसी और ने नहीं बल्कि उसके हैवान पिता ने ही ली है. एक पिता ने अपने एकलौते पुत्र को इसलिए मार दिया कि उससे बेटे ने 10 रुपया मांगा था. इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई अब आश्चर्य में है कि आखिरकार एक पिता अपनी मासूम से बच्चे की जान सिर्फ 10 रुपये की खातिर कैसे ले सकता है. यह मामला जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के करैलीबार गांव का है. जहां विलेश भुइयां का 10 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार ने कुरकुरे खाने के लिए अपने पिता से 10 रुपए की मांग कर बैठा. नशे में धुत्त विलेश भुइयां ने पास में ही पड़ी हुई रस्सी उठाई और बेटे के गला में उसे लपेटकर उसका गला घोंट दिया. इस दौरान बेटा काफी देर छटपटाता रहा मगर कसाई पिता ने उसे मरते दम तक नहीं छोड़ा.
जानिए क्या है पूरा मामला
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसान आरोपी पिता अपने 10 वर्षीय इकलौते बेटे को मारकर आराम से घर में बैठा हुआ था. उस वक्त उसकी बेटी ईंट भट्ठा पर काम करने गई थी. जब वह खाना खाने के लिए घर आई और भाई को मृत देख चीख-चीख कर रोने लगी. जिसके बाद वो हत्यारे पिता पर टूट पड़ी. घर में कोहराम मचा देख और चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी वहां जुट गए. जिसके बाद लोगों ने वशिष्टनगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर को इस घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले पुत्र के हत्यारे पिता को हिरासत में लेते हुवे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.
4+