BJP नेता पर चोरी का आरोप, पिता ने दर्ज कराया मामला, जानिए

    BJP नेता पर चोरी का आरोप, पिता ने दर्ज कराया मामला,  जानिए

    पलामू(PALAMU): जिला के बसना निवासी सहदेव पांडे उर्फ गयादीन पांडे, पिता स्वर्गीय जानकी भागवत पांडे ने अपने बेटे के खिलाफ ही नावा बाजार थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. बता दें कि आरोपी बेटा भाजपा नेता है.

    आवेदन में क्या कहा गया?

    सहदेव पांडे ने लिखित आवेदन में कहा कि मेरा बेटा किशोर कुमार पांडे ने हमसे अलमीरा का चाबी छीन लिया, जिसके बाद अलमीरा में रखे 20,500 नगद और एक सोने का चैन (जिसका कीमत लगभग 60 हजार रुपए) लेकर चला गया. वहीं, उन्होंने कहा कि अगर हम कुछ बोलते हैं तो वो हमें जान से मारने की धमकी देता है. पीड़ित माता-पिता ने कहा कि उस वक्त आरोपी बेटा के साथ उसका बॉडीगार्ड टिंकू गुप्ता उर्फ कंचन गुप्ता के अलावा तीन और लोग थे और सभी के पास हथियार था. उन्होंने कहा कि सामने आने पर सभी को पहचान लेंगे लेकिन नाम नहीं पता है.

    थाना में प्राथमिकी दर्ज

    बता दें कि पीड़ित माता-पिता के आरोपी बेटा किशोर कुमार पांडे के अलावा दो और बेटे हैं. दोनों बेटे के साथ थाना जाकर पीड़ित माता-पिता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं, पूरे मामले पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने कहा कि ये आपसी विवाद का मामला है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news