धनबाद(DHANBAD): झारखंड फसल राहत योजना के संबंध में मंगलवार को धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि धान और मकई की खेती में नुकसान के लिए राज्य सरकार ने राहत योजना शुरू की है. बुआयी नहीं होने या उत्पादन होने तक नुकसान के लिए सहायता राशि का प्रावधान किया गया है.
तैयार किया गया है ऐप
जिन किसानों को नुकसान हुआ है या हो रहा है, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एक ऐप तैयार किया गया है. यह पूरी व्यवस्था पंचायत स्तरीय होगी और तीन स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी. सहायता राशि 3000 से लेकर ₹4000 तक होगी. किसानों में जागरूकता लाने के लिए भी जिला प्रशासन व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा.
रिपोर्ट: शाम्भवी सिंह, धनबाद
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

