डायन बिसाही के आरोप में किसान की हत्या, पांच नामजद के खिलाफ मामला दर्ज 

    डायन बिसाही के आरोप में किसान की हत्या, पांच नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

    लोहरदगा (LOHARDAGA):  लोहरदगा जिला के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र हतवल में एक व्यक्ति की डायन बिसाही के आरोप में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. पूरे मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद जांच में जुट गए है. 

    सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग 

    हत्या के संबंध में मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर गांव के चार से पांच लोग ने उन्हें कुल्हाड़ी से मारना शुरू कर दिया. गंभीर स्थिति में उन्हें रांची रिम्स ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. मृतक बंधा उरांव खेती किसानी का काम करते थे. इस पूरे मामले को लेकर बेटा सिंकदर उरांव ने सेरेंगदाग थाना में लिखित आवेदन  देते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

    रिपोर्ट : लोहरदगा ब्यूरो 



    Related News