फेमस ब्रिटिश सिंगर दुआ लिपा पहुंचेगी भारत, वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी आवाज से बांधेगी संमा

    फेमस ब्रिटिश सिंगर दुआ लिपा पहुंचेगी भारत, वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी आवाज से बांधेगी संमा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा जिसे लेकर देश भर में काफी उत्साह है भारत फाइनल तक पहुंच गया है और वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अगले दो दिन में होने वाला है. सबसे खास बात तो यह है कि इसी दिन भारत का महापर्व छठ पूजा का पहला अर्ध्य भगवान सूर्य को दिया जाएगा. दरअसल, एक तरफ छठ पूजा की उत्साह तो दूसरी तरफ वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर लोगों की खुशी है. ऐसे लेकर अब तैयारी जारी है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, ऐसे में जानकारी है कि मैं से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक और शो का आयोजन भी करेंगे. फाइनल वर्ल्ड कप मैच को देखने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे.

    क्रिकेट इवेंट में पहली बार करेंगी परफॉर्म

    इस मैच में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तो पहुंचेंगे ही इसके अलावा फेमस ब्रिटिश सिंगर दुआ लिपा भी भारत आ रही है. ऐसा पहली बार होगा कि वह किसी क्रिकेट इवेंट में परफॉर्म करेंगे इससे पहले सिंगर ने फुटबॉल के बड़े टूर्नामेंट में परफॉर्म किया है और वहां का स्टेज वह संभाल चुकी है. अब वह भारत पहुंचने वाली है. जहां 19 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वह अपने आवाज और अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएगी. हर किसी के दिल में यही चाह और उम्मीद है कि इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत के नाम हो. यही विश्वास के साथ लोग अब जीत की भी तैयारी कर रहे हैं.

    मोदी- अमित शाह के आवागमन पर तैयारी पूरी

    देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पहुंचने को लेकर तैयारी दुगनी हो गई है. वहीं सुरक्षा के भी पुख्ते इंतजाम किए जा रहे हैं. ताकि उनके आने जाने में सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई चूक ना हो. बता दें कि नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर को दोपहर के समय अहमदाबाद पहुंचेंगे जहां वो मैच देखने के बाद गांधीनगर के राजभवन में विश्राम करेंगे. इसके बाद अगले ही दिन यानी 20 नवंबर के सुबह प्रधानमंत्री राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे जहां से वह अपना चुनावी दौरा करेंगे.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news