धनबाद उपायुक्त का बनाया गया फेक व्हाट्सएप आईडी, मामले की जांच कर रही पुलिस

    धनबाद उपायुक्त का बनाया गया फेक व्हाट्सएप आईडी, मामले की जांच कर रही पुलिस

    धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है.  फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 8057590935 है.  इस संबंध में जिला उपायुक्त ने अपने अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आए और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करे. 

    पुलिस मामले की जाँच में जुटी 

    इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना साइबर थाना को दे दी गई है.  पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news