पाकुड़ में बम बनाने के दौरान विस्फोट, बनाने वाले का उड़ा हाथ

    पाकुड़ में बम बनाने के दौरान विस्फोट, बनाने वाले का उड़ा हाथ

    पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ जिला के हिरनपुर थाना क्षेत्र के घाघाजनी गांव में बुधवार की दोपहर बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया. इस घटना में बम बनाने वाले युवक जमीन हांसदा का दांया हाथ पूरी तरह उड़ गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद देर शाम उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    हिरनपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक छोटे लाल यादव ने बताया कि जमीन अपने तीन साथियों के साथ घर में ही बम बना रहा था. जमीन जिस बम को बना रहा था, वहीं फट गया. जिससे उसका एक हाथ पूरी तरह से उड़ गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां से बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया. घटना में शामिल दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि एक फरार है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news