सिदगोड़ा में उत्पाद विभाग की टीम ने एक मिनी अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, नकली शराब समेत अन्य शराब बरामद  

    सिदगोड़ा में उत्पाद विभाग की टीम ने एक मिनी अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, नकली शराब समेत अन्य शराब बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर उत्पाद विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जंहा विभाग की टीम ने एक मिनी अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. विभाग की टीम ने सिदगोड़ा थाना के संयुक्त तत्वावधान में सिदगोड़ा के बाबुडीह कांडो भठ्ठा में छापेमारी कर यह मिनी फैक्ट्री का उदभेदन किया गया है.

    गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

    मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी.  लेकिन उत्पाद विभाग की टीम जब तक वहां पहुंची शराब करोबारी वहां से भागने में सफल रह गए. वहीं उत्पाद विभाग की टीम सभी समानों को जुप्त कर फरार शराब कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कर आगे की करवाई में जुट गई है.

    विभाग ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि यंहा से अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब की बोतले, विभिन्न अंग्रेजी कंपनियों के इस्टिगर और बितलो को पैक करने की मसीन बरामद की गई है.  

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा  



    Related News