पाकुड़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल से अवैध शराब बरामद, होटल संचालक फरार

    पाकुड़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल से अवैध शराब बरामद, होटल संचालक फरार

    पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत काँटा मोड़, आलुबेड़ा स्थित सुनिता भगत के होटल में छापामारी कर अवैध शराब बरामद की है.तलाशी के दौरान टीम को 1.125 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ में 14.95 लीटर अवैध बीयर मिली.छापामारी की कार्रवाई के दौरान होटल संचालक सुनिता भगत फरार हो गई. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

    दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी 

    उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मद्यपान, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    लगातार चालाया जा रहा है छापेमारी अभियान

    विभागीय सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में जिले के कई क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news