जमशेदपुर में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

    जमशेदपुर में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR ):  उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां टीम ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब जप्त किया है. वहीं तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है. आपको बता दें कि बिरसानगर, उलीडीह और सुंदरनगर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. इसे लेकर अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी की गयी है. जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस दौरान उनके पास से 14 पीस ड्रीम गर्ल व्हिस्की, दो क्रेजी रोमियो व्हिस्की, चार मैकडॉवेल्स नंबर 1 और 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है. वहीं कुल विदेशी शराब 13.5 लीटर जब्त किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news