आजादी के 70 साल बाद भी लालटेन युग में जी रहा पहाड़िया समुदाय, मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहे है लोग

    आजादी के 70 साल बाद भी लालटेन युग में जी रहा पहाड़िया समुदाय, मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहे है लोग
    साहिबगंज जिले के में रहने वाले पहाड़िया समुदाय के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर है. करीब 1500 घर ऐसे है जहां आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है, जिससे लोग लालटेन और ढिबरी के सहारे अपना जीवन गुजार रहे है.ग्रामीणों का कहना है कि देश की आजादी और झारखंड राज्य बनने के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके गांवों में विकास की किरण नहीं पहुंची है.

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के में रहने वाले पहाड़िया समुदाय के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर है. करीब 1500 घर ऐसे है जहां आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है, जिससे लोग लालटेन और ढिबरी के सहारे अपना जीवन गुजार रहे है.ग्रामीणों का कहना है कि देश की आजादी और झारखंड राज्य बनने के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके गांवों में विकास की किरण नहीं पहुंची है.

     मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहे है लोग

    ग्राम पुपम के सरदार चम पहाड़िया ने बताया कि उनके पूर्वज भी इसी गांव में रहते थे और इसी मिट्टी में मिल गए, लेकिन आज तक गांव में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच सकीं.वहीं गिरी कई गांव के प्रधान निशा पहाड़िया ने बताया कि आसपास के कई गांवों में पानी और सड़क की भारी समस्या है.सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना पड़ता है.सड़क नहीं होने के कारण महिलाओं को खटिया के सहारे कई किलो मीटर दूर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है, तब कहीं जाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है.

    बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था जल्द कराने की मांग

    इस समस्या को लेकर मार्गोरा करी गांव के चंदा प्रधान, चक्कोपाड़ा के प्रधान गुड़िया पहाड़िया, जबर पहाड़िया, चूहा मेको के प्रधान निशा पहाड़िया सहित पहाड़िया समुदाय के कई प्रधान, मुखिया और ग्रामीण एकजुट होकर जिला प्रशासन से मिलने पहुंचे.सभी ने मिलकर लिखित आवेदन सौंपते हुए गांवों में बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था जल्द कराने की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news