नौसेना इकाई में झारखंड के 133 एनसीसी कैडेटों का होगा नामांकन

    नौसेना इकाई में झारखंड  के 133 एनसीसी कैडेटों का होगा नामांकन

    रांची (RANCHI): मेजर जनरल एम इंद्रबालन एडीजी बिहार एवं झारखंड एनसीसी निदेशालय, पटना के निर्देश पर आज  खेलगांव स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 1 झारखंड एनसीसी इकाई ने नए एनसीसी कैडेटों का नामांकन सुचारू रूप से संपन्न किया. झारखंड नौसेना इकाई के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट शुभम कुमार अवस्थी, इस इकाई के कर्मियों और कैडेटों के देखरेख में संपन्न किया गया. इस परीक्षा के लिए कुल 800 झारखंड राज्य के विभिन्न स्कूल/ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्र/छात्राएं लिखित एवं शारीरिक परीक्षा दोनों पास करना अनिवार्य होता है. 

    आयोजित परीक्षा में कुल  133 छात्र/छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं. जिनका नामांकन इस वर्ष एनसीसी के नौसेना इकाई में किया जाएगा. इस परीक्षा को विधिवत संपन्न कराने में झारखंड राज्य के खेल पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक  जीशान कमर (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और जेएसएसपीएस के कार्यालय प्रभारी जीके राठौर का बहुत बड़ा योगदान रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news