विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए  लगेगा राजधानी में 10 जगहों पर लगेगा ऊर्जा मेला, समस्याओं का होगा समाधान 

    विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए  लगेगा राजधानी में 10 जगहों पर लगेगा ऊर्जा मेला, समस्याओं का होगा समाधान

    रांची (RANCHI) आम विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 21 जनवरी 2023 को विभाग द्वारा "ऊर्जा मेला" का आयोजन किया जाएगा. यह मेला राँची सहित खूंटी, गुमला, लोहरदगा एवं सिमडेगा जिला के कई स्थानों पर लगाया जाएगा.

    रांची में इन स्थानों पर लगाया जाएगा ऊर्जा मेला

    1. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- डोरण्डा
    स्थान :- भवानीपुर मैदान, झंडा चौक, डोरण्डा
    सतरंजी (पेट्रोल पंप के नजदीक)
    सिठियो

    2. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- कोकर
    स्थान :- कोकर बिजली आफिस
    हरिओम टावर, लालपुर
    विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, मोराबादी 

    3. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- न्यू कैपिटल
    स्थान :- मारवाडी स्कूल, शहीद चौक
    पिठोरिया हाई स्कूल

    4. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- राँची (केन्द्रीय)
    स्थान :- गुरुनानक स्कूल के बगल में
    विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, पुनदाग
    विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, हरमू

    5. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- राँची (पूर्वी)
    स्थान :-विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, सिकीदिरी
    अनगड़ा बाजार
    तमाड़ चौक

    6. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- राँची (पश्चिमी)
    स्थान :- पंचायत सचिवालय सुण्डिल झिरी
    नगड़ी बाजार
    मुड़मा बाजार, माण्डर

    7. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- खूंटी
    स्थान :- खूंटी ब्लॉक कैम्पस
    तोरपा ब्लॉक कैम्पस

    8. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- गुमला
    स्थान :- पटेल चौक, गुमला
    विशुनपुर ब्लॉक कैम्पस
    एन०एच०पी०सी० मैदान, कोनविर, बसिया

    9. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- लोहरदगा
    स्थान :- विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, लोहरदगा
    कुडु बिजली आफिस

    10. विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल का नाम :- सिमडेगा
    स्थान :-  सिमडेगा ब्लॉक कैम्पस
    लचरागढ़ (कोलेबिरा)

    अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, राँची के आदेशानुसार आयोजित किये जाने वाले *"ऊर्जा मेला"* में विद्युत उपभोक्ताओं के निम्नांकित समस्याओं का समाधान किया जाएगा :-

    (1) सरकार द्वारा दिए जा रहे 100 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा का लाभ लेने हेतु मीटर लगाने से संबंधित मामला.

    (2) नया विद्युत संबंध लेने से संबंधित मामला.

    (3) भार बढ़ाने से संबंधित मामला .

    (4) कृषि कार्य हेतु नया विद्युत संबंध.

    (5) बिजली बिल सुधार से संबंधित मामला.

    (6) बिजली बिल नहीं मिलने की शिकायत .

    (7) खराब / जले मीटर को बदलने के संबंधित मामला.

    (8) ट्रान्सफार्मर जलने/खराब होने की शिकायत.

    (9) लो वोल्टेज की शिकायत .

    (10) पोल/तार की आवश्यकता से संबंधित आवेदन.

    (11) बिजली से संबंधित अन्य कोई समस्या.

    विभाग द्वारा आम जनों से "ऊर्जा मेला" में अधिक-से-अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की गयी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news