जब घर गिराने पहुंचा बुलडोजर, आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया...

    सरायकोला (SARAIKELA): बुलडोजर झारखंड भी पहुंच चुका है. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर में कामारगोड़ा स्थित वार्ड संख्या 19 में रहनेवाले प्रेमचंद तुरहा के घर को गिराने बुलडोजर पहुंच गया. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. बुलडोजर और संबंधित अधिकारियों को घेर लिया.  इधर, कपाली नगर परिषद का कहना है कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा लिया गया है. यह निर्माण मौजा कपाली खाता संख्या 406 में हुआ है, जिसे रुकवा दिया गया है. भवन को सील कर दिया गया है. बुलडोजर लेकर कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह और सीटी मैनेजर शकील मेंहदी हसन पहुंचे थे, जिन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा. कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे और मामला को शांत कराया.

    यह भी पढ़ें:

    DHANBAD : माकपा ने SC-ST कानून को सख्ती से लागू करने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

     

    क्या कहते हैं ग्रामीण

    ग्रामीणों का आरोप है कि कपाली नगर परिषद के कार्यपालक जमशेदपुर के बिल्डर के इशारे पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कपाली नगर परिषद के कर्मचारियों पर नक्शा पास करने के नाम पर अवैध पैसे लिए जाने का भी आरोप लगाया. परिषद प्रबंधन की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

    परिषद का पक्ष जानिये

    इधर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 19 में मौजा कपाली खाता संख्या 406 में बगैर नक्शा पास कराए अवैध तरीके से मकान का निर्माण कराया जा रहा था. बार-बार नोटिस देने के बाद भी मकान की छत ढाल दी गई थी. जिसके बाद कपाली नगर परिषद ने उस मकान को सील कर दिया है. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news