गयाजी में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ में एक घायल

    Gaya, Bihar
    गयाजी में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ में एक घायल

    गयाजी (GAYA) : बिहार के गया जिले में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ मंगलवार को शेरघाटी में बिहार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई. इस दौरान पुलिस की गोली से सतीश उर्फ चंदन नाम का एक वांछित अपराधी घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी है और वह फिलहाल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है.

    मालूम हो कि 19 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने एक मशहूर डॉक्टर पर फायरिंग की थी. इस घटना में डॉ. तपेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे. गोली उनके जबड़े में लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था. यह सनसनीखेज घटना शेरघाटी अनुमंडल के शेखपुरा मोहल्ले में उस समय हुई जब डॉ. तपेश्वर प्रसाद अपने बगीचे से घर लौट रहे थे. तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां चूक गईं, जबकि एक गोली डॉक्टर के जबड़े में लगी. गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पथराव कर बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश की. इस दौरान आरोपी भागने में सफल रहा. उसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच गया पुलिस को पता चला कि आरोपी शेरघाटी थाना क्षेत्र के मंझरा गांव में छिपा हुआ है. इस सूचना के आधार पर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी. घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां आरोपी का इलाज चल रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news