अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जानें कितने लोग हुए जख्मी


गिरीडीह(GIRIDIH):गिरिडीह में शुक्रवार की देर रात अपराधियों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई. जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनकोनिया कोलीमारन के पास दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. जिसमें 2 लोग के घायल होने की सूचना है. घायलों में एक अपराधी और एक चालक शामिल है. जानकारी के मुताबिक डुमरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चार पहिया वाहन में इलाके में घूम कर रहे है.
अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
जिसके बाद डुमरी थाना की पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उस वाहन का पीछा करना शुरू किया. जिसके बाद सभी अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोलीमारन तक पहुंच गई. जहां पुलिस को आते देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई. जिसमें एक चालक और एक अपराधी को गोली लगी. हालांकि इस पर पुलिस कुछ बोलने से इंकार कर रही है.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार
4+