पलामू में रोजगार सेवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अगवा कर किया रेप  

    पलामू में रोजगार सेवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अगवा कर किया रेप  

    पलामू(PALAMU): बेटियां कहां सुरक्षित है यह सवाल आज हर किसी के मन में उठ रहा है. हाल में हुए कोलकाता रेप मामले में देश में उबाल है. लेकिन बावजूद दरिंदे जघन्य घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे है. अब पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र से नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग को अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. रेप करने वाला दरिंदा सरकारी कर्मचारी है.       

    हैदरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी की अस्मत गांव के ही मणिशंकर मिश्रा ने लूट ली. पीड़िता ने हैदरनगर थाना में दिए आवेदन में कहा है कि गांव के रोजगार सेवक मणिशंकर मिश्रा 15 अगस्त 2024 के दिन उसका मुंह गमछा से बांध कर अपनी बाइक से सोन नदी के झाड़ी में ले गया. वहां उसका दुष्कर्म किया. उसने लिखा है कि दो वर्ष पहले भी पांच सौ का नोट देकर कहा कि ब्लेड और शैम्पू लेकर छत पर आने. जब ब्लेड और शैम्पू लेकर पीड़िता गई तो उसे अपने कंप्यूटर में गंदी फिल्म दिखाने लगे और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया.

    किशोरी ने बताया कि उसके साथ गांव के ही रोजगार सेवक मणिशंकर मिश्रा ने यह कुकर्म किया है. उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलना चाहिए. किशोरी अनपढ़ है. वह हस्ताक्षर करना भी नहीं जानती. इस संबंध में थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि किशोरी के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी पर 65 (1) भारत साक्ष्य संहिता ( बीएनएस) एवं 4/8 पोक्सो लगाया गया है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news