दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी, मांग पूरी नहीं हुई तो झारखंड में होगी बत्ती गुल

    दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी, मांग पूरी नहीं हुई तो झारखंड में होगी बत्ती गुल

    रांची(RANCHI): झारखंड में बिजली संकट बना हुआ है. इसी बीच झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं. इस प्रदर्शन में 10 कर्मचारी भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं. इस हड़ताल का असर भी आने वाले कुछ दिनों में बिजली व्यवस्था पर दिखेगी. बिजली कर्मचारी लगातार बोर्ड और निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. धरना में बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक इनकी मांग पर विचार पर नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा. फिलहाल 400 कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं,जल्द मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सभी एक साथ धरना देने को बाध्य होंगे.   

    हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के वजह से हमें प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है.यहां के मैनेजमेंट की कमी के कारण मजबूरी में हड़ताल करने को बाध्य हुए हैं. कर्मचारियों ने कहा कि हम सभी लोग जनता का ख्याल रखते हुए एक साथ हड़ताल पर नहीं गए हैं. अगर हम सभी एक साथ हड़ताल पर गए तो राज्य में बिजली की सप्लाई ठप पड़ जाएगी.           

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news