चतरा: आंख मिचौली का खेल-खेल रही बिजली, कई ट्रांसफार्मर पड़े हैं खराब


चतरा(CHATRA): जिले में बिजली को लेकर इन दिनों हाहाकार मचा हुआ है. शहरों में तो 24 घंटे में 14 से 15 घंटे लोगों को बिजली मिल रही है, मगर ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे है. इन इलाकों में 24 घंटे में महज 4 से 5 घंटे बिजली रहती है. कुछ प्रखंडों में तो एक सप्ताह में महज दो से 4 घंटे ही बिजली लोगों को मिल रही है, जिसके कारण ग्रामीणों का गर्मी से बुरा हाल है.
पानी के लिए भी टोटा
चतरा शहर के लोगों को इन दिनों दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. बिजली गुल रहने के कारण शहर के लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है. शहर के कई मोहल्लों में पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके कारण पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की आपूर्ति 4 से 5 घंटे ही हो पा रही है. आक्रोशित ग्रामीणों ने कई प्रखंडों में बिजली विभाग के कार्यालय में ताला भी जड़ दिया है. इसके बावजूद बिजली की आपूर्ति में अब तक कोई सुधार नहीं हो पा रहा है. वैसे तो चतरा जिला में बिजली आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चोरकारी पावर ग्रिड का उद्घाटन कुछ महीनों पहले किया था. बावजूद उसके बिजली की आपूर्ति चतरा जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में नहीं हो पा रही है.
ये भी देखें:
Breaking News: IAS पूजा सिंघल के बेल पिटीशन पर नहीं हुई सुनवाई, ED ने दाखिल नहीं किया जवाब
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि दिभा मोहल्ला का ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण घरों में पानी की आपूर्ति भी ठप है, बच्चों के पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है. बिजली नहीं रहने के कारण ऑनलाइन क्लास करने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे परेशानी उठानी पड़ रही है.
4+