ज्यादा बिजली बिल बकाया है तो अब किस्तों में चुकाएं, जानिए कैसे

    ज्यादा बिजली बिल बकाया है तो अब किस्तों में चुकाएं, जानिए कैसे

    रांची(RANCHI): समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के बिजली बिल ब्याज माफी योजना 2023 अंतर्गत ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) रथ को रवाना किया गया.  उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, जीएम जेबीवीएनएल पी. के. श्रीवास्तव और एसई डीके सिंह ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर ओटीएस रथ को रवाना किया. इस दौरान कार्यपालक अभियंता हिंमाशु शेखर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

    उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि ओटीएस रथ के माध्यम से जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना प्रचार-प्रसार किया जायेगा.  उन्होंने बताया कि बिजली बिल ब्याज माफी योजना अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 तक के बिल में ब्याज माफी का लाभ मिलेगा. बिजली बिल ब्याज माफी आसान किश्तों में होगी. घरेलु (शहरी एवं ग्रामीण) श्रेणी में 05 किलोवाट तक और कृषि एवं सिंचाई (आईएएस-1) निजी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा.  साथ ही बकायेदार विच्छेदित, लीगल नोटिस और सर्टिफिकेट केस घरेलु उपभोक्ता (शहरी एवं ग्रामीण) को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news