सबसे अधिक रेवेन्यू देने वाले धनबाद में बिजली -पानी संकट को लेकर आंदोलन के मूड में लोग

    सबसे अधिक रेवेन्यू देने वाले धनबाद में बिजली -पानी संकट को लेकर आंदोलन के मूड में लोग

    धनबाद(DHANBAD): अधिवक्ता मंगलेश कुमार सिन्हा के सिरिस्ता में बिजली -पानी संकट  पर चर्चा हुई.  मौजूद  लोगों ने निर्बाध बिजली - पानी के लिए मुख्यमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन देने का निर्णय लिया.  पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाले जिला धनबाद में लोग बिजली और पानी से परेशान हैं. धनबाद जिले में बिजली कटौती से आम जनमानस बेहद तबाह है.  बिजली की किल्लत के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है.  लोग प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं.  जिला प्रशासन इन गंभीर समस्याओं को शीघ्र हल करे अन्यथा आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा.  

    बैठक में पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ,अधिवक्ता ,जुबेर आलम, अधिवक्ता मंगलेश कुमार सिन्हा,  अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिन्हा, बीएसएस महिला कॉलेज के गौरी शंकर पांडे ,सत्येंद्र कुमार ,अधिवक्ता अचिंत पांडे ,अधिवक्ता प्रकाश,,खो खो खेल संघ के पदाधिकारी तारक नाथ दास एवं अन्य नागरिक एवं अधिवक्ता उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद 



    Related News