पलामू: करंट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री, मरम्मत के दौरान खंभे से गिरकर मौत

    एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बिजली लाइन दुरुस्ती के दौरान एक मिस्त्री की जान चली गई

    पलामू: करंट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री, मरम्मत के दौरान खंभे से गिरकर मौत

    पलामू(PALAMU): जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बिजली लाइन दुरुस्ती के दौरान एक मिस्त्री की जान चली गई. मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव निवासी 40 वर्षीय नागेंद्र पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में खराबी आ गई थी, जिससे तुकबेरा-पाटन इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी. इसी समस्या को दूर करने के लिए नागेंद्र पासवान को पाटन मोड़ के पास भेजा गया. रात करीब 8 बजे वह बिजली के खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य में जुटे थे.

    बताया जा रहा है कि काम शुरू करने से पहले बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अचानक तार में करंट आ गया. आशंका जताई जा रही है कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण यह स्थिति बनी. करंट लगते ही नागेंद्र संतुलन खो बैठे और खंभे से नीचे गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

    घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है. शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम के कारण आई तकनीकी समस्या को ठीक करने के दौरान यह हादसा हुआ. साथ ही मृतक के परिवार को विभागीय प्रावधानों के तहत मुआवजा देने की बात कही गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news