जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):परसुडीह हालुदबानी ग्रामीण इलाके में बांस बल्ली के सहारे लोगों के घर में बिजली मिल रही है. जो किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है. स्थिति इतनी भयावह है कि लोग जान जोखिम में डालकर आना-जाना करते हैं. पिछले 10 सालों से स्थिति जस की तस बनी हुई है. लेकिन इस ओर अब तक किसी ने कोई पहल नहीं कर रहा है.
बांस-बल्ली से हो रही है बिजली आपूर्ती
आपको बताये कि हलुदबनी क्षेत्र में कई ऐसे इलाके है. जहां मुख्य सड़क तक तो बिजली के खम्बे से बिजली आपूर्ति की गई है. लेकिन मुख्य सड़क से बस्ती की ओर बढ़ा जाए, तो स्थिति दयनीय है. बांस बल्ली के सहारे लोगों के घर तक बिजली का कनेक्शन गया हुआ है. जरा सी आंधी और तूफान से पूरे क्षेत्र में अंधकार हो जाता है. कई जगहों पर तार कटे हैं, जो कभी भी इंसान से लेकर मवेशियों को अपनी चपेट में ले सकता है.
मौत बनकर झूल रहा है बिजली का तार
स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान भरोसे सैकड़ों परिवार को छोड़ दिया गया है. सभी जान जोखिम में डालकर यहां रह रहे हैं. आने-जाने वाले रास्ते में तार मौत बनकर झूल रहा है. लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं. झूलते हुए तार में 10 जगह जॉइंट है, जो किसी के शरीर पर अगर सट जाए, तो व्यक्ति करंट की चपेट में आकर मर सकता है. कई बार स्थानीय लोगों ने विभाग के चक्कर लगाए, जनप्रतिनिधियों के आगे गुहार लगाई, लेकिन पिछले किसी ने कोई समाधान नहीं कराया.
कार्यपालक अभियंता ने 10 दिनों का मांगा हैं समय
हलुदबनी के ग्रामीण इलाकों का जो दृश्य दिख रहा है, वैसी स्थिति पर तो बिना देर किए कदम उठाने की जरूरत है. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता से बात किए जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का मुआयना किया है, और आने वाले 10 दिनों के अंदर इस स्थिति से क्षेत्रवासियों को निजात मिल जाएगी. विभाग इसके लिए पूरी तरह से सजग है.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
4+

