धनबाद से चुनाव परिणाम लाइव: पहले रुझान में शेखर अग्रवाल आगे, संजीव सिंह दूसरे नंबर पर

    धनबाद से चुनाव परिणाम लाइव: पहले रुझान में शेखर अग्रवाल आगे, संजीव सिंह दूसरे नंबर पर

    धनबाद(DHANBAD); धनबाद में मतगणना शुक्रवार की सुबह शुरू हुई.  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना का काम चल रहा है.  धनबाद में मेयर  पद के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में हैं.  पहले चक्र की गिनती के बाद शेखर अग्रवाल आगे चल रहे हैं. 

     दूसरे स्थान पर पूर्व विधायक संजीव सिंह हैं.  अन्य प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, शमशेर आलम भी कड़ी टक्कर दे रहे है,  हालांकि अभी तक इसकी  आधिकारिक  पुष्टि नहीं हुई है.  23 फरवरी को मतदान हुआ था और वोटो की गिनती आज शुरू हुई है.  

    धनबाद नगर निगम के महापौर व 55 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल पर की जा रही है.



    Related News