धनबाद से चुनाव परिणाम लाइव: शेखर अग्रवाल को पछाड़ कर संजीव सिंह निकले आगे

    धनबाद से चुनाव परिणाम लाइव: शेखर अग्रवाल को पछाड़ कर संजीव सिंह निकले आगे

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में मतगणना शुक्रवार की सुबह शुरू हुई.  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना का काम चल रहा है.  धनबाद में मेयर  पद के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में हैं. वोटों की गिनती जैसे -जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान बदल रहे है. चुनाव परिणाम शनिवार को आने की उम्मीद है. 

    जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक संजीव सिंह शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब आगे निकल गये है.  पहले चक्र की गिनती के बाद शेखर अग्रवाल आगे चल रहे थे . 
     
     हालांकि अभी तक इसकी  आधिकारिक  पुष्टि नहीं हुई है.  23 फरवरी को मतदान हुआ था और वोटो की गिनती आज शुरू हुई है.  

    धनबाद नगर निगम के महापौर व 55 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल पर की जा रही है.



    Related News