जामताड़ा बाजार में चुनावी पोस्टर पर बवाल, एफएसटी टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोकझोंक

    मुख्य बाजार स्थित कायस्थपाड़ा मोड़ पर निकाय चुनाव से पहले खूब तना तानी देखने को मिली है. आचार संहिता के पालन के लिए गठित एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) ने दुकानों पर लगे झंडे और बैनर को लेकर सहमति पत्र की मांग की, जहां टीम की इस कार्रवाई का मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

    Election posters spark uproar in Jamtara market, heated argument between FST team and BJP workers |जामताड़ा बाजार में चुनावी पोस्टर पर बवाल, एफएसटी टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोकझोंक

    जामताड़ा (JAMTADA): मुख्य बाजार स्थित कायस्थपाड़ा मोड़ पर निकाय चुनाव से पहले खूब तना तानी देखने को मिली है. आचार संहिता के पालन के लिए गठित एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) ने दुकानों पर लगे झंडे और बैनर को लेकर सहमति पत्र की मांग की, जहां टीम की इस कार्रवाई का मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

    मौके पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आरके गुप्ता के साथ भाजपा समर्थकों की तीखी बहस देखने को मिली. भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल और जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया. उनका कहना था कि संबंधित दुकानदारों ने अपनी सहमति से झंडे और बैनर लगाए हैं और इस संबंध में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं है. इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी को निशाना बनाकर कार्रवाई की जा रही है.

    जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से अपील की कि आचार संहिता के नाम पर की जाने वाली कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी विशेष दल या उम्मीदवार को लक्ष्य बनाकर कदम नहीं उठाया जाना चाहिए. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान करना उचित नहीं है.

    वहीं एफएसटी टीम के दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद झंडे या बैनर हटवाना नहीं था. उन्होंने बताया कि केवल दुकानदारों से लिखित सहमति पत्र मांगा गया था, जो आचार संहिता के तहत नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news