निर्वाचन आयुक्त ने जिला उपायुक्त को निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का दिया निर्देश
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
रांची (RANCHI): राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. डी.के तिवारी ने सभी जिलों के उपायुक्त को निकाय चुनाव की तैयारी में लगने का निर्देश दिया है. उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की है. मौके पर डॉ डीके तिवारी ने कहा कि नवंबर के बाद राज्य सरकार कभी भी चुनाव कराने का निर्णय ले सकती है . ऐसे में जिलों को चुनाव के लिए तैयार रहना होगा .उन्होंने जिला उपायुक्त से चुनाव की तैयारी की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी ली. वार्डो के परिसीमन जनसंख्या सूची, मतगणना सूची, आरक्षण रोस्टर से जुड़े हुए आवश्यक निर्देश दिए. राज्य के सभी 49 नगर निकायों में चुनाव कराने का फैसला किया गया है.
4+