2024 चुनाव की तैयारी में जुटा निर्वाचन आयोग और प्रशासन, जानें क्यों अचानक दुमका पहुंचे निर्वाचन अधिकारी

    2024 चुनाव की तैयारी में जुटा निर्वाचन आयोग और प्रशासन, जानें क्यों अचानक दुमका पहुंचे निर्वाचन अधिकारी

    दुमका(DUMKA):दुमका में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है. कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित ना रहे इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से घर-घर सर्वे कराया जा रहा है. वहीं मंगलवार के दिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रविकुमार घर-घर सर्वे कार्य का जायजा लेने दुमका पहुंचे.

    चुनाव की तैयारी में जुटा निर्वाचन आयोग और प्रशासन

    आपको बताये कि शहर के नया पाड़ा मुहल्ला में जिले के अधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कई घरों तक जाकर गृह स्वामी से मतदाता पहचान पत्र, मतदाताओं की संख्या, पहचान पत्र बनवाने में कोई परेशानी से संबंधित सवाल पूछे. और बीएलओ से कई कागजात के बारे में जानकारी ली. बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि घर घर सर्वे कार्य का जायजा लिया, जिसमे कुछ त्रुटि पाई गई है, जिसे समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता छुटे नहीं निर्वाचन आयोग का ये प्रयास है.

    रिपोर्ट-पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news