राज्य वन सेवा के आठ पदाधिकारी होंगे प्रोन्नत, UPSC ने लगाई मुहर, जानिए

    राज्य वन सेवा के आठ पदाधिकारी होंगे प्रोन्नत, UPSC ने लगाई मुहर, जानिए

    रांची(RANCHI): झारखंड राज्य वन सेवा(Jharkhand State Forest Service) के आठ पदाधिकारियों को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) के लिए यूपीएससी ने मुहर लगा दी है. दिल्ली में यूपीएससी की बैठक में राज्य वन सेवा के सुनील कुमार, एसपी सिंह, ओमप्रकाश, शशि कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, शिव कुमार प्रसाद, अजय कुमार और तारकनाथ के नामों पर मुहर लगाकर भारतीय वन सेवा में प्रोन्नत करने की सिफारिश कर दी है.

    बैठक में ये थे उपस्थित

    बता दें कि बैठक में यूपीएससी के दो सदस्यों सहित राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एल ख्यांगते और प्रधान वन्य संरक्षक संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news