बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से चेन्नई जाएंगे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

    बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से चेन्नई जाएंगे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

    रांची (RANCHI): झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कुछ ही देर में चेन्नई के लिए उडा़न भरेंगे। एयरलिफ्ट कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाया जा रहा है. उन्हें एमजीएम चेन्नई अस्पताल में भर्ती कराया जाएग. चेन्नई से एयर एंबुलेंस उड़ चुकी है, वो रांची से उन्हें लेकर करीब 8:30 बजे के बाद रवाना होगी. बता दें कि कि पिछले साल उनके कोरोना संक्रमण इलाज इसी अस्पताल में हुआ था. उनके फेफड़े को ट्रांसप्लांट करना पड़ा था.

    बता दें कि सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था. अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया था कि मंत्री की हालत सामान्य है. एक कॉमन मेडिकल टीम उनकी लगातार देखरेख कर रही है. किसी प्रकार के इंफेक्शन से बचाने के लिए उन्हें  कम लोगों से मिलने की सलाह दी गई है.

    मंत्री जगरनाथ महतो से मिलने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे थे. कई विधायक भी कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कल बरही विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर रेड मारने पहुंचे थे और कई किलोमीटर मोटरसाइकिल से यात्रा की थी. इसी को उनकी तबीयत खराब होने का वजह माना जा रहा है. 



    Related News