जैक बोर्ड : 12वी के कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम ऑनलाइन जारी करेंगे शिक्षा मंत्री

    जैक बोर्ड : 12वी के कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम ऑनलाइन जारी करेंगे शिक्षा मंत्री

    रांची (RANCHI):  JAC बोर्ड 12वीं की कला और वाणिज्य संकाय का रिज़ल्ट आज जारी करेगा. इसे राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ऑनलाइन जारी करेंगे.

    3 लाख 40हज़ार परीक्षार्थी हुए थे शामिल 

    रिजल्ट की घोषणा जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर की जाएगी.जैक के इंटरमीडिएट के तीनों संकाय में कुल 3 लाख 40हज़ार परीक्षार्थी शामिल हुए थे.


    रिज़ल्ट से असंतुष्ट छात्र रीइवेल्यूएशन के लिए दे सकते हैं आवेदन

    जैक द्वारा लिए गए परीक्षा में सभी विषयों में पास होने के लिए 33%अंक लाना होगा.  रिजल्ट से आर्ट्स और कॉमर्स के जो भी छात्र संतुष्ट नहीं होंगे वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. उनकी कॉपी दुबारा जांची जायेगी. एक या दो विषय में फेल होने पर उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा.

    कब ली गई थी परीक्षा 

    झारखंड बोर्ड की  12वीं कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. इसमें लाखों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था.

    21 जून को हुआ था मैट्रिक का रिज़ल्ट जारी 

    21 जून को जैक के द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय के परिणाम शिक्षा मंत्री ने ही घोषित किये थे.



    Related News