CM के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ED ने पांच घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा, लौट रहे साहिबगंज  

    CM के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ED ने पांच घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा, लौट रहे साहिबगंज  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को बीते कल यानी शुक्रवार को उत्तराखंड से ईडी की टीम ने हिरासत में लिया था. जिसके बाद ईडी की टीम पंकज मिश्रा को दिल्ली ले गई थी, जहां उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ चली. जिसके बाद पंकज मिश्रा को छोड़ दिया गया, अभी वह साहिबगंज आ रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पांच घंटे की पूछताछ में ईडी को कई अहम जानकारियां मिली है.

    ये भी देखें- हेडमास्टर पर छात्रों का आरोप : पहले पैर दबाओ, फिर मिलेगा खाना, विरोध में छात्रों का हंगामा

    दरअसल, शुक्रवार के दिन ईडी की टीम ने अहले सुबह पंकज मिश्रा के करीबियों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. जिसमें ईडी की टीम को पत्थर कारोबारी हीरा भगत की आवास से 3 करोड़ से अधिक कैश मिले थे. आपको बता दें कि ईडी की टीम ने मनरेगा घोटाले की जांच करते हुए अवैध खनन मामले तक पहुंच गई है. ईडी आईएस पूजा सिंघल और सुमन कुमार सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news