देवघर में पूर्व विधायक के आवास पर ED की दबिश, अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप 

    देवघर में पूर्व विधायक के आवास पर ED की दबिश, अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप 

    देवघर (DEOGHAR): बिहार के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव उर्फ पप्पू यादव के देवघर स्थित आवास पर ed की जांच चल रही है. पूर्व विधायक के देवघर नगर थाना अंतर्गत आवास पर सुबह में ed के अधिकारी पहुँच कर कई जानकारी हासिल कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक राजकिशोर यादव संताल परगना के बहुत बड़ा पत्थर खदान संचालक के सबसे करीबी बताए जा रहे हैं. खदान संचालक का बहुत बड़ा कारोबार साहेबगंज और पाकुड़ में है. यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पप्पू यादव पत्थर खदान का सारा हिसाब किताब से लेकर कारोबार तक खुद की देखभाल में चलाता था. इसके अलावा सूत्रों के अनुसार झारखंड के एक आईएएस अधिकारी के भी बहुत करीबी है. सूत्र बताते हैं कि इस अधिकारी के नाम पर पप्पू यादव ने एक होटल भी खरीदा है.

    अवैध कारोबार करने वाले के बीच हड़कंप 

    बहरहाल क्या सच्चाई है वह ed के माध्यम से ही पता चल सकता है. फिलहाल ed द्वारा पप्पू यादव के आवास पर रेड किया जा रहा है. थोड़े अंतराल के बाद ed की दबिश होने से एक बार फिर से देवघर का माहौल गर्म हो गया है जिससे अवैध कारोबार करने वाले के बीच हड़कंप मच गया है. इससे पहले भी ed शराब घोटाला को लेकर कइयों के यहां देवघर में शिकंजा कसी है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news