Breaking News :आज अहले सुबह से ही ED की रेड से हड़कंप, CM के प्रेस सलाहकार,DC,DSP समेत 10 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

    Breaking News :आज अहले सुबह से ही ED की रेड से हड़कंप, CM के प्रेस सलाहकार,DC,DSP समेत 10 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

    रांची(RANCHI): झारखंड में केंद्रीय एजेंसी की धमक बढ़ी हुई है.नए साल में एजेंसी कुछ बड़ा करने की मूड में है.ED के क्षेत्रीय कार्यालय में दिन भर हल चल बढ़ी रही.ठीक सुबह होते ही एक साथ आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश देखी गई है.रांची के पिस्का मोड़,रातू रोड, अरगोड़ा,राजस्थान समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.   

    इसमें सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक कुमार का है.बताया जा रहा है कि सभी सरकार में बेहद करीबियों में शुमार है.

    करीब 10 जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है.यह छापेमारी CM के प्रेस सलाहकार,हजारीबाग DSP राजेन्द्र दुबे,साहिबगंज DC राम निवास,पूर्व विधायक पप्पू यादव का नाम शामिल है.
    सभी ठिकानों पर ईडी की एक बड़ी टीम पहुंची है.अहले सुबह से ही सभी ठिकानों पर दसतावेजों को खंगालने में जुटी है.

    यह छापेमारी के बाद से राज्य की सियासी सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है.क्योंकि छापेमारी ठीक विधायक दल की बैठक से पहले हुई है.यह रेड कितनी देर चलेगी यह कहना मुश्किल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news