ED Raid in Jharkhand -Bangal: धनबाद -दुमका में बीस जगह रेड,कई ठिकानों से बरामद हुई है लाभार्थियों के नाम की डायरी! 

    ED Raid in Jharkhand -Bangal: धनबाद -दुमका में बीस जगह रेड,कई ठिकानों से बरामद हुई है लाभार्थियों के नाम की डायरी!

    धनबाद(DHANBAD) | झारखंड में ईडी  ने 20 जगहों  पर छापेमारी की है.  प्रवर्तन निदेशालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार टीम ने झारखंड और बंगाल के 44 स्थानो  पर कार्रवाई की.  यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2022 की धारा  17 के तहत की गई.  बड़े पैमाने पर कोयले के अवैध  खनन, कोयला चोरी, कोयला ट्रांसपोर्टेशन, भंडारण तथा कोयले की बिक्री के संबंध में यह कार्रवाई की गई है.  इस सर्च अभियान में नगद और ज्वेलरी, सोना मिलाकर लगभग 14 करोड रुपए की संपत्ति जब्त  की गई  है.  इसके अलावा कई दस्तावेज ,कई सम्पतियो  की डीड , एग्रीमेंट पेपर बरामद किए गए है. 

    कई डिजिटल डिवाइस ,खाते भी हुए है जब्त ,अब आगे क्या 

     कई डिजिटल डिवाइस, खाते  भी जब्त  किए गए है.  प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि झारखंड के 20 जगह में धनबाद और दुमका के ठिकाने शामिल हैं और यह कार्रवाई मुख्त तौर पर  एलबी सिंह, अनिल गोयल, संजय खेमका, अमर मंडल से जुड़ी कंपनी और उनके लोगों के यहां की गई है.  बंगाल में 24 परिसरों को खंगाल गया है.  जो दुर्गापुर, पुरुलिया , हावड़ा तथा कोलकाता में अवस्थित है.  पश्चिम बंगाल में सर्च ऑपरेशन कई कार्यालय , तथा कोक  प्लांट में की गई है.  यह  सभी नरेंद्र खरका, कृष्ण मुरारी कायल ,युधिष्ठिर घोष, राजकिशोर यादव, लोकेश सिंह, चिन्मय मंडल, निर्मल  बरन मंडल तथा अन्य के यहां  की गई है. 

    कुल एक सौ से अधिक अधिकारियों ने रेड में लिया हिस्सा 
     
    100 से अधिक अधिकारियों ने इस सर्च ऑपरेशन में हिस्सा लिया.  साथ में सीआरपीएफ के जवान भी थे.  प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल और झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर  को आधार बनाकर पश्चिम बंगाल और झारखंड में कार्रवाई की है.  एफआईआर  बताती है कि पश्चिम बंगाल और झारखंड में बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का धंधा हो रहा है.  यह सब बिना किसी वैलिड कागजात पर किया जा रहा है.  सर्च ऑपरेशन में जब्त  कागजात से भी यह पता चलता है कि एक बहुत बड़ा रैकेट स्थानीय अधिकारियों की मदद से काम कर रहा है.  प्रवर्तन निदेशालय की विज्ञप्ति में यह भी  बताया गया है कि कई डायरी तथा रजिस्टर बरामद किए गए हैं, जिसमें कैश कलेक्शन तथा उसके लाभार्थियों के नाम दर्ज है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News